 |
|
Press Releases
Model N ने मार्क टिस्डे
सॉफ़्टवेयर उद्योग की प्रमुख कंपनी नेतृत्व, संचालन, और कॉर्पोरेट वित्त में मज़बूती लाई है
रेडवुड शोर्स, CA--(मार्केटवायर), 13 May 2008 -- राजस्व प्रबंधन समाधानों की अग्रणी प्रदाता Model N, Inc., ने मार्क टिस्डेल को प्रमुख वित्तीय अधिकारी के पद पर तरक्की देने की घोषणा की है, जो तत्काल प्रभावी हो गई है।
इससे पहले Model N में वित्त के उपाध्यक्ष, टिस्डेल की ज़िम्मेदारियों में वित्त, लेखा, सुविधाएँ, IT, और संचालन शामिल था। उन्होंने यह सुनिश्चित करने के लिए GAAP अनुपालन नियंत्रण और प्रक्रियाएँ लागू की हैं कि कंपनी वह वित्तीय पारदर्शिता पेश करे जो ग्राहकों और निवेशकों द्वारा इच्छित है। Model N की तीव्र वृद्धि और वैश्विक विस्तार में सहायता के लिए टिस्डेल कंपनी की ढाँचा-संरचना के निर्माण का भी नेतृत्व कर रहे हैं।
टिस्डेल के पास ERP के लिए वित्त प्रकार्यों के नेतृत्व, मूल्य प्रबंधन सॉफ़्टवेयर, और अन्य हाइ-टेक कंपनियों में 20 वर्षों का अनुभव है। Model N से पहले, उन्होंने Selectica, Inc. में कॉर्पोरेट नियंत्रक के उपाध्यक्ष के रूप में काम किया है, जहाँ वे लेखा और वित्त व्यवस्था के सभी पहलुओं के लिए ज़िम्मेदार थे। Selectica से पहले, टिस्डेल Riverstone Networks में आंतरिक लेखा-परीक्षा के उपाध्यक्ष थे। वे प्रमाणित जन-लेखापाल हैं और वे वेक फ़ॉरेस्ट विश्वविद्यालय के बैबकॉक प्रबंधन स्नातक स्कूल से वित्त में MBA और क्लार्कसन विश्वविद्यालय से लेखा में BS हैं।
"Model N में अपने कार्यकाल के दौरान, मार्क ने व्यवसाय प्रक्रियाओं और नियंत्रणों के विकास पर नज़र रखी है जिसने मज़बूत वित्तीय अभिशासन और आमदनी की दृष्टिगोचरता में सुधार सक्षम किया है," Model N के संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी ज़ैक रिनैट ने कहा। "वित्त के उपाध्यक्ष के रूप में मार्क का अनुभव और असाधारण कार्य-क्षमता हमें अत्यंत विश्वास दिलाती है कि CFO की अधिकाधिक महत्वपूर्ण और विस्तारित भूमिका में वे अपवादपरक नीतिपरक मार्गदर्शन और साथ ही उत्कृष्ट युक्तिपरक प्रबंधन प्रदान करेंगे।"
"मुझे ऐसे समय में यह सुअवसर लेते हुए प्रसन्नता है जब Model N राजस्व प्रबंधन में अपना नेतृत्व प्रदर्शित कर रही है," टिस्डेल ने कहा। "वित्त के क्षेत्र में दो से अधिक दशकों के दौरान, मैं व्यक्तिगत रूप से CFO के कार्यालय की बढ़ी हुई ज़िम्मेदारी का गवाह रहा हूँ और उस मूल्य को समझता हूँ जो राजस्व प्रबंधन आज के भरपूर वित्त संगठनों के लिए लाता है। मैं Model N की वैश्विक वृद्धि के लिए कार्यपालक टीम और निदेशक मंडल के साथ निकटता से काम करने के लिए उत्सुक हूँ।"
Model N के बारे में
Model N राजस्व प्रबंधन समाधानों में अग्रणी है, जो विश्लेषण, मूल्य नीति और क्रियान्वयन, अनुबंध, अनुपालन, छूट, शुल्क और चार्ज-बैकअप के लिए अनुप्रयोगों का एकीकृत सुइट पेश करती है जो प्राणिविज्ञान और हाइ टेक कंपनियों के उद्योग प्रथाओं के लिए इष्टमीकृत हैं। मूल्य-निर्धारण से बंदोबस्त भुगतान तक सीवन-रहित, निरंतर प्रक्रिया की रचना सक्षम करके, Model N के अनन्य रूप से एकीकृत उपाय आमदनी रिसाव समाप्त करते हैं और दृष्टिगोचरता और नियंत्रण पेश करते हैं जो सरकारी रिपोर्टिंग विनियमों के गैर-अनुपालन के जोखिम से बचाने के लिए ज़रूरी हैं जैसे सर्बैनेस-ऑक्स्ले और सरकारी मूल्य-निर्धारण अपेक्षाएँ। इसके ग्राहकों में शामिल हैं: Boston Scientific Corporation; Bristol-Myers Squibb Company; Cypress Semiconductor Corporation; Intersil Corporation; Linear Technology Corporation; Medtronic, Inc.; Microchip Technology, Inc.; Micron Technology Inc.; Johnson & Johnson कंपनी Ortho-Clinical Diagnostics,; ON Semiconductor, Inc. और Pfizer, Inc. Model N रेडवुड शोर्स, कैलीफ़ोर्निया में स्थित है। अतिरिक्त जानकारी के लिए, देखें http://www.modeln.com.
Model N, Model N, Inc. का चिह्न है। अन्य उल्लिखित कंपनी नाम उनके संबंधित स्वामियों की संपत्ति हैं और उनका उल्लेख केवल पहचान के उद्देश्य से किया गया है।
# # #
Media Contacts: मीडिया संपर्कः
मेगन रीली
Model N, Inc.
टेली: 650-610-4773
Submitted by Asia Release on Tuesday, 13 May 2008 at 9:18 AM
Category: Enterprise Technology
|
|
|
Related News
Full Reference Uplink And Downlink MOS Measurements Are Now Available Using A Handheld Network Quali
Wednesday, 19 Nov 2008
Actix expands Asia Pacific presence with new offices, staff in Japan, Australia and Singapore
Wednesday, 19 Nov 2008
Axis Selects AIRCOM for Network Expansion Support
Tuesday, 18 Nov 2008
AIRCOM Signs Up to GTEL- Mobile Launch in Vietnam
Tuesday, 18 Nov 2008
AIRCOM delivers Network Optimisation Tools to MTN Uganda
Tuesday, 18 Nov 2008
|
Related Events
Prepaid Cards North Asia 2008
Tuesday, 18 Nov 2008
Billing for Utilities Asia 2008
Tuesday, 25 Nov 2008
Search Engine Marketing Conference (Hong Kong)
Thursday, 15 Jan 2009
Asia Pacific Rail 2009
Monday, 9 Mar 2009
Carriers World Asia 2009
Tuesday, 17 Mar 2009
|
Latest News
RFID bluetooth reader DL990 features over 10m Bluetooth Transmission Distance
Wednesday, 19 Nov 2008
What do Singaporeans want this holiday season?
Wednesday, 19 Nov 2008
Merchant Solutions Enables Tens of Thousands of Asian Businesses to Accept Electronic Payments
Wednesday, 19 Nov 2008
Despatch Industries Reaches 2008 Sales Booking Plan in Third Quarter
Wednesday, 19 Nov 2008
Innovators Top "Institutional Investor's" Japan's Best CEO Survey
Wednesday, 19 Nov 2008
|
|
 |
Scoopasia v1.0b. Copyright © 2008
Today is Wednesday, 19 November 2008
About Scoopasia |
FAQ |
Privacy Policy |
Contact Us
|
|