Press Releases
 
Croatia Airlines ने चार बमबार्

टोरंटो, ओंटारियो – (मार्केट वायर), 6 June 2007 -- Bombardier Aerospace ने आज घोषणा की कि ज़ागरेब, क्रोएशिया की Croatia Airlines ने 76-सीट वाले चार Q400 उच्च गति विमानों के लिए निश्चित आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं और दो Q400 विमानों के लिए विकल्प लिए हैं।

Q400 विमान के सूची मूल्य के आधार पर, निश्चित आदेश का मूल्य लगभग अमेरिकी $10.5 करोड़ है।

Q400 विमान Croatia Airlines में 48-सीट वाले तीन ATR42 टर्बोप्रॉप विमानों का स्थान लेंगे, जिसमें चार एयरबस A320 और चार A319 विमान भी शामिल हैं।
"Q400 विमान की उच्च गति और बेहतरीन संचालन खर्च-व्यवस्था ने इसे हमारे छोटी श्रेणी के मार्गों के लिए स्वाभाविक पसंद बना दिया है जिसके लिए क्षमता में बढ़ोतरी की ज़रूरत है और इससे हम कुछ लंबे मार्गों पर उड़ान भर सकते हैं जो एयरबस विमान के लिए उपयुक्त नहीं हैं," Croatia Airlines के अध्यक्ष और मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. इवान मिसेटिक ने कहा। "इसके अलावा, Q400 एयरलाइनर की पर्यावरण संबंधी शानदार योग्यताएँ हैं, जो न केवल यूरोप में अपितु दुनिया भर में हर जगह अत्यधिक महत्वपूर्ण हैं।"

"मुझे खुशी है कि Croatia Airlines, Bombardier Q400 विमानों के परिवार में शामिल हो रही है," Bombardier Regional Aircraft के अध्यक्ष स्टीवन रिडोल्फ़ी ने कहा। "Q400 टर्बोप्रॉप अपनी संचालन की बचत, शांति, आरामदायक केबिन, और पर्यावरण-संबंधी सहायता के कारण यात्रा के नए युग में सबसे आगे है।"
Croatia Airlines कोच संचालक Pleso Prijevoz; और Amadeus संयुक्त आरक्षण प्रणाली के साझेदार Amadeus Croatia का भी संचालन करती है।
Croatia Airlines के साथ कारोबार ने Q400 विमान के कुल आदेशों की संख्या बढ़ाकर 250 कर दी है। 30 अप्रैल 2007 तक, इनमें से 152 विमान अफ़्रीका, एशिया-प्रशांत क्षेत्र, यूरोप, मध्य पूर्व और उत्तरी अमेरिका में ग्राहकों को सुपुर्द किए जा चुके हैं।

# # #


About Bombardier के बारे में / Croatia Airlines के बारे में:
Bombardier Inc. वैश्विक कॉर्पोरेशन है, जो परिवहन के नवाचारी समाधान निर्माण करने वाली दुनिया की अग्रणी निर्माता कंपनी है और क्षेत्रीय विमानों और व्यावसायिक जेट विमानों से लेकर रेल परिवहन उपकरण तक बनाती है, और प्रणालियाँ और सेवाएँ प्रदान करती है। इसका मुख्यालय कनाडा में है। जनवरी 31, 2007 को समाप्त हुए वित्त वर्ष में इसकी आमदनी अमेरिकी $14.8 अरब थी और इसके शेयरों का कारोबार टोरंटो स्टॉक एक्सचेंज (बीबीडी) में होता है। समाचार और सूचना http://www.bombardier.com पर उपलब्ध है।

Bombardier, Q Series और Q400, Bombardier Inc. या इसके उप-कार्यालयों के व्यापार-चिह्न हैं।


Croatia Airlines पूर्ण-सेवा एयरलाइन है जो 1989 में स्थापित हुई थी, और क्रोएशिया गणराज्य की राष्ट्रीय कैरियर है। Croatia Airlines 1992 से International Air Transport Association (IATA) की पूर्ण सदस्य है, और 1998 से यह Association of European Airlines (AEA) की सदस्य है।

Media Contacts:
संपर्कः
Bombardier Aerospace
बर्ट क्रुइकशांक
416-375-3030
http://www.bombardier.com

Footnotes:
यह Marketwire द्वारा भेजी गई Bombardier की मूल अंग्रेज़ी समाचार विज्ञप्ति का अनुवाद है।

Submitted by Asia Release on Wednesday, 6 June 2007 at 5:41 PM
Category: Business




Brought to you by Scoopasia [http://scoopasia.com]